फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSEB: बिजली बोर्ड कर्मचारियों के वेतन से इस महीने भी कटेगा एनपीएस शेयर, ओपीएस बहाल नहीं होने से रोष

Tue, 29 Aug 2023 07:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

ऊर्जा विभाग ने बैठक के आयोजन के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजकर तारीख तय करने को कहा है। सर्विस कमेटी की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली को औपचारिक तौर पर मंजूरी दिया जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली बोर्ड कर्मचारियों के वेतन से इस माह भी एनपीएस का शेयर कटेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी बोर्ड में पुरानी पेंशन की बहाली नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है। ओपीएस बहाली के लिए अभी तक सर्विस कमेटी की बैठक भी तय नहीं हो सकी है। ऊर्जा विभाग ने बैठक के आयोजन के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजकर तारीख तय करने को कहा है।

विज्ञापन


सर्विस कमेटी की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली को औपचारिक तौर पर मंजूरी दिया जाना अनिवार्य है। बोर्ड की कर्मचारी यूनियन के महासचिव हीरालाल वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन बहाल नहीं होना दुखद है।

बिजली बोर्ड प्रबंधन की देरी के चलते ओपीएस बहाल नहीं हो रही है। यूनियन ने आरोप लगाया कि आज बिजली बोर्ड में अफसरशाही भारी पड़ रही है। मुख्यमंत्री के आदेशों की सीधी-सीधी अवहेलना हो रही है। उन्होंने कहा कि यह बड़े हैरानी की बात है कि बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर मुख्यमंत्री ने कई बार घोषणा के बाद भी पांच माह से मामला लटका पड़ा है। न्यू पेंशन के कर्मचारियों का शेयर काटना अभी तक तक बंद नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें