रामशहर की बहेड़ी पंचायत में आयोजित एनपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के शुभारंभ अवसर पर मौजूद खिल
पहाड़ी चकनी ने नेरन, प्रेम इलेवन ने ठाक और जमराड़ी ने महादेव को हराकर अगले दौर में किया प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर(सोलन)। ग्राम पंचायत बहेड़ी के नेरन में एनपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का शुभारंभ हुआ। इस उद्घाटन समारोह में क्षेत्र की विभिन्न क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का जोरदार उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के पहले ही दिन दर्शकों को हाई वोल्टेज और रोमांचक मैच देखने को मिले। इसमें पहला मुकाबला पहाड़ी चकनी बनाम नेरन के बीच खेला गया, जिसमें पहाड़ी चकनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान नेरन की टीम को शिकस्त दी। दूसरा मुकाबला प्रेम इलेवन और ठाक की टीम के बीच हुआ, जिसमें प्रेम इलेवन ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला जमराड़ी और महादेव की टीम के बीच खेला गया। इस बेहद रोमांचक मैच में जमराड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए महादेव की टीम को 7 विकेट से हराकर अपनी जीत पक्की की। दिनभर चले इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया, वहीं दर्शकों ने भी हर चौके-छक्के पर तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।