फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UG Degree Courses Admission: हिमाचल के स्नातक डिग्री कोर्स में अब 20 सितंबर तक ले सकेंगे दाखिला

Tue, 13 Sep 2022 07:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय ने इससे संबद्ध सभी सरकारी, गैर सरकारी यूजी डिग्री कोर्स करवाने वाले कॉलेजों और  संस्कृत कॉलेजों में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि को 20 सितंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने इससे संबद्ध सभी सरकारी, गैर सरकारी यूजी डिग्री कोर्स करवाने वाले कॉलेजों और संस्कृत कॉलेजों में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि को 20 सितंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति ने छात्रों की ओर से की जा रही मांग और उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए स्नातक डिग्री कोर्स में प्रवेश लेने की समयसीमा को फिर से बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


इससे उन विद्यार्थियों को राहत होगी, जो किन्हीं कारणों से निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश नहीं ले पाए थे। विश्वविद्यालय इससे पूर्व भी दो बार प्रवेश के लिए समयसीमा बढ़ा चुका है। विवि का यह निर्णय प्रदेश के सात जिलों में चल रहे विवि से संबद्ध डिग्री और संस्कृत कॉलेजों पर लागू होगा। इस संदर्भ में कॉलेजों को भी अलग से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें