फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: अब एआई से नियंत्रित होगा ट्रैफिक, स्मार्ट पार्किंग की मिलेगी सुविधा, जल्द होगा एमओयू

Sat, 19 Jul 2025 05:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाने, सड़क सुरक्षा बढ़ाने, प्रदूषण कम करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एआई (आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस) नियंत्रित ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और स्मार्ट पार्किंग सुविधा शुरू होगी। 
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया सिटी नेट के सीईओ मंत्री विक्रमादित्य सिंह व अन्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाने, सड़क सुरक्षा बढ़ाने, प्रदूषण कम करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एआई (आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस) नियंत्रित ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और स्मार्ट पार्किंग सुविधा शुरू होगी। सिक्किम के बाद हिमाचल ऐसी सुविधा शुरू करने वाला देश का दूसरा प्रदेश बनेगा। शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अगुवाई में चार विधायकों और संबंधित अधिकारियों का दल योजना के अध्ययन के लिए दक्षिण कोरिया के दौरे पर है। परियोजना को लेकर तकनीकी सलाह, वित्त पोषण, अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और नीतिगत मार्गदर्शन के लिए दक्षिण कोरिया सिटी नेट के सीईओ के साथ बैठक की गई है। जल्द ही इसे लेकर एमओयू होने की भी संभावना है।

विज्ञापन


विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि पहाड़ी राज्य हिमाचल में एआई नियंत्रित ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और स्मार्ट पार्किंग बेहद कारगर साबित हो सकती है। एआई सिस्टम हाई-रेजोल्यूशन कैमरे और सेंसर से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही, गति और संख्या की वास्तविक समय में निगरानी कर ट्रैफिक जाम की समस्या हल करने में मदद मिलेगी। भूस्खलन, बर्फबारी या अन्य बाधाओं का भी इस अत्याधुनिक प्रणाली से तुरंत पता लग सकता है। एआई आधारित सिस्टम से सड़क पर दुर्घटनाओं, ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में ड्राइविंग या अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा स्मार्ट पार्किंग सिस्टम सेंसर और कैमरों का उपयोग कर पार्किंग स्थलों की वास्तविक समय में उपलब्धता की जानकारी प्रदान करेगा।

पार्किंग में ऑनलाइन बुक कर सकेंगे स्लॉट
मोबाइल एप या डिजिटल साइनबोर्ड पर पार्किंग के खाली स्लॉट की जानकारी प्रदर्शित हो सकेगी। पर्यटक और स्थानीय लोग पार्किंग में स्लॉट ऑनलाइन बुक कर सकेंगे और ऑनलाइन विकल्पों से भुगतान करने की सुविधा भी मिलेगी। विधायक हरीश जनारथा, आशीष बुटेल, राकेश कालिया और अजय सोलंकी के अलावा शहरी विकास विभाग के अधिकारी दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें