फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Employment Office: अब घर बैठे खुद करा सकेंगे रोजगार कार्यालय में अपना पंजीकरण

Mon, 31 Jul 2023 06:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

प्रदेश में रोजगार कार्यालय ऑनलाइन हो गए हैं। कार्यालय में पंजीकरण कराना हो या फिर नवीनीकरण, अभ्यर्थी खुद ही वेबसाइट पर जाकर तमाम कार्य निपटा सकता है। 
विज्ञापन
श्रम एवं रोजगार विभाग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में रोजगार कार्यालय ऑनलाइन हो गए हैं। कार्यालय में पंजीकरण कराना हो या फिर नवीनीकरण, अभ्यर्थी खुद ही वेबसाइट पर जाकर तमाम कार्य निपटा सकता है। युवाओं को पंजीकरण कराने के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। दरअसल, श्रम एवं रोजगार विभाग ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा प्रदान की है। इसके तहत रोजगार कार्यालय नाहन में भी एक अगस्त से https://eemis.hp.nic.in/ पर ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा से युवाओं को पंजीकरण करवाने के लिए रोजगार कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। युवा स्व: प्रमाणित दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड कर स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से श्रम एवं रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज करवा सकेंगे। उन्हें दस्तावेज जमा करवाने के लिए भी रोजगार कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बताया कि पंजीकरण के साथ-साथ नवीनीकरण के लिए भी पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। पंजीकरण प्रक्रिया संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए वीडियो उपलब्ध है, जिसका लिंक जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें