फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharamshala News: अब क्रमिक नहीं आमरण अनशन करेगा प्राथमिक शिक्षक संघ

Mon, 31 Jul 2023 06:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

संघ के जिला महासचिव कुलदीप पठानिया ने कहा कि यदि सरकार ने संघ की मांग पर निरीक्षण विंग के दो अधिकारियों के तबादला आदेश जारी नहीं किए तो दो अगस्त से शिमला में आमरण अनशन करेंगे।
विज्ञापन
क्रमिक अनशन पर बैठे प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निरीक्षण विंग के दो अधिकारियों के तबादले को लेकर धर्मशाला में चल रहा प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन मंगलवार सुबह समाप्त होगा। मांगें पूरी न होने पर अब शिक्षक संघ शिमला में आमरण अनशन शुरू करेगा। इसके लिए संघ ने सरकार को दो अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन


धर्मशाला में प्राथमिक शिक्षक संघ का अनशन करीब एक माह तक चला। संघ के जिला महासचिव कुलदीप पठानिया ने कहा कि सोमवार को धर्मशाला में जिला स्तर पर क्रमिक अनशन का अंतिम दिन है।

यदि सरकार ने संघ की मांग पर निरीक्षण विंग के दो अधिकारियों के तबादला आदेश जारी नहीं किए तो दो अगस्त से शिमला में शिक्षा निदेशालय के बाहर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के नेतृत्व में आमरण अनशन शुरू करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिला स्तर पर क्रमिक अनशन को धर्मशाला में खत्म किया जाएगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के क्रमिक अनशन का गैर शिक्षक कर्मचारी संघ और हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की जिला इकाई भी समर्थन कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें