फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 250 रुपये में खुल जाएगा सुकन्या समृद्धि योजना में खाता

Wed, 29 May 2019 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सुकन्या समृद्धि योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुकन्या समृद्धि योजना में लाभार्थी अब 250 रुपये में खाता खुलवा सकते हैं। खाता खुलवाने की न्यूनतम राशि 250 रुपये होने के बाद इन खातों को खुलवाने के लिए अधिक आवेदन आ रहे हैं। पूर्व में सुकन्या समृद्धि योजना में एक हजार रुपये से खाता खुलता है। अब 250 रुपये से खाता खुलने के कारण गरीब परिवारों को भी इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


हालांकि, एक हजार रुपये से खाता खुलवाने के लिए कई गरीब परिवार कतराते थे। इस योजना में दो बेटियों तक उनके जन्म से लेकर दस साल के भीतर यह खाता खुलवाना होता है। इसके बाद बेटी के 18 या 21 वर्ष के होने पर इस खाते को मेच्योर करवाया जा सकता है। यह राशि बेटी की पढ़ाई या शादी में लाभकारी रहेगी। 

सुकन्या समृद्धि योजना में लाभार्थी एक बार ही एक बेटी का खाता खुलवा सकता है। इसमें एक वर्ष में न्यूनतम एक हजार रुपये और अधिकतर डेढ़ लाख रुपये जमा करवा सकते हैं। प्रतिवर्ष राशि पर परिवर्तनशील ब्याज मिलेगा। इस योजना में किसी भी डाकघर या बैंक में लाभार्थी खाता खुलवा सकते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, माता/ पिता या वैधानिक संरक्षक का फोटोयुक्त पहचान पत्र या निवासी प्रमाण पत्र देकर खाता खुलवाया जा सकता है। डाक विभाग हमीरपुर कार्यालय में वर्तमान में 11113 खाते सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खुले हैं। 

प्रवर अधीक्षक डाक विभाग मंडल कार्यालय हमीरपुर भवानी प्रसाद का कहना है कि अब 250 रुपये में सुकन्या समृद्धि योजना में लाभार्थी खाता खुलवा सकते हैं। पूर्व में यह खाता एक हजार रुपये से खुलता था। उन्होंने उन्होंने कहा कि राशि कम होने से आवेदक भी बढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें