फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि में अपराधी बेलगाम, पुलिस फरमा रही है आराम

Wed, 29 May 2019 01:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में कई ऐसी वारदातें हुई हैं, जिनको लेकर पुलिस न तो संजीदा दिख रही है और न ही वह इनका खुलासा कर पा रही है। चाहे शिमला में सरेराह युवती से दुष्कर्म की वारदात हो या आनी का दुष्कर्म मामला। हाल यह है कि पुलिस की उदासीनता के चलते कहीं पीड़िता और उसके परिवार आत्महत्या करने की धमकी दे रहे हैं तो कहीं अपराधी मामला वापस लेने के लिए पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहे हैं। लेकिन पुलिस मामलों को अपनी सुविधा के अनुसार ही जांचने में जुटी है।

विज्ञापन


मंडी में पिछले कुछ समय में दो लोगों की हत्या हो गई। पंडोह में सैलानी की पीटकर हत्या कर दी गई। हमीरपुर में लगातार चोरी की वारदात सामने आ रही है लेकिन पुलिस उन पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। ऊना में रंजिशन ट्रक से कुचलकर एक युवक की हत्या कर दी गई। आनी में कुछ समय पहले दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस की हीलाहवाली का नतीजा यह हुआ कि मामला वापस लेने के लिए आरोपी पक्ष पीड़ित पक्ष पर दबाव तक बनाने लगा।

राजधानी शिमला में हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस फोरेंसिक रिपोर्ट का हवाला देकर पीड़िता के आरोपों को ही सिरे से खारिज करने में जुट गई है। पुलिस पीड़िता के बताए अधेड़ आरोपी की पड़ताल के बजाय उसी की कहानी को झूठा साबित करने में जुटी है। यही नहीं, मामले में मौका ए वारदात पर मौजूद दो चश्मदीदों के बयानों को भी नजरंदाज कर रही है। पुलिस प्रवक्ता डॉ. खुशहाल शर्मा ने कहा कि अपराधियों पर अंकुश लगाने व घटना के खुलासे के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत रहती है। सभी एसपी को निर्देेश दिए गए हैं कि वह मामलों का निस्तारण जल्द से जल्द करें।
विज्ञापन


युवती की हत्या मामले में कुल्लू पुलिस खाली हाथ
पर्यटन नगरी मनाली के जोगनी वाटर फॉल के पास एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी है। पुलिस ने शव को फोरेंसिक जांच के लिए नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज तो भेज दिया है। लेकिन अभी तक न मृतक युवती की शिनाख्त हो सकी है और न ही हत्या के आरोपियों का सुराग लगा सकी है। पुलिस फिलहाल मनाली में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें