चूंकि जमीन खरीदने बेचने के लिए यह जानकारी बेहद जरूरी होती है, ऐसे में लोग लाइन में लगकर या जानकारी के लिए अफसरों के चक्कर भी काटने को मजबूर रहते थे। राजस्व विभाग ने लोगों की इस परेशानी को देखते हुए एनआईसी की मदद से एचपी सर्किल रेट नाम से एक ऐप तैयार किया है।
इस ऐप की मदद से कोई भी व्यक्ति किसी भी राजस्व गांव के मौजूदा सर्किल रेट और सटीक स्टांप ड्यूटी की जानकारी हासिल कर सकता है। यही नहीं, जमीन के लेनदेन में फीस की जानकारी भी ऐप से ही मिल जाएगी।
ऐप में कैलकुलेटर मौजूद है जिसकी मदद से लोग जिला, तहसील, राजस्व गांव और जिस भी श्रेणी में जमीन का लेनदेन आता हो उसे दर्ज कर स्टैंप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस पता कर सकते हैं।
इसके अलावा कैलकुलेटर में ही ऐसा प्रावधान है जिसमें महिला की हिस्सेदारी और नए उद्योग लगाने की जानकारी मिल जाएगी। विभाग के मुताबिक इससे आम लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।