फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरती बोलीं- डिप्टी मेयर बनने को तैयार, भाजपा में खलबली

Wed, 06 Jun 2018 10:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पार्षद आरती चौहान को डिप्टी मेयर पद का ऑफर देकर कांग्रेस ने भाजपा खेमे में खलबली मचा दी है। उधर, आरती ने भी मंगलवार को कांग्रेसी पार्षदों का थैंक्स किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि डिप्टी मेयर बनकर जनता की सेवा करने का मौका मिला, तो वे इससे पीछे नहीं हटेंगी। महापौर के चीन दौरे से नाराज कांग्रेसी पार्षदों ने उन्हें इस पद के लिए लिखित में समर्थन दिया है।

आरती ने कहा कि उन्हें जनता ने ही चुनकर भेजा है और यदि जनता चाहेगी तो वे डिप्टी मेयर बनकर शहर के विकास के लिए काम करने को तैयार हैं। सुबह के समय नगर निगम पहुंचीं आरती चौहान पहले मेयर से मिलीं।
विज्ञापन


इसके बाद कांग्रेसी पार्षद राकेश चौहान और दिवाकर शर्मा से मुलाकात की। कांग्रेसी पार्षद महापौर और उप-महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन अभी तक आरती ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

Trending Videos

दफ्तर में नहीं मिल रहे मेयर-डिप्टी मेयर, लोग परेशान

कांग्रेसी पार्षदों को मंगलवार को भी मेयर कुसुम सदरेट और डिप्टी मेयर राकेश शर्मा दफ्तर में नहीं मिले। शहर के विभिन्न हिस्सों से शिकायत लेकर दफ्तर पहुंचे लोग भी निराश लौट गए। मेयर सुबह दस मिनट के लिए दफ्तर पहुंची।

फिर रिज मैदान पर हो रहे कार्यक्रम में चली गईं। डिप्टी मेयर भी दोपहर के समय इस कार्यक्रम में पहुंचे। पार्षद राकेश चौहान ने कहा कि पार्षद तो दूर जनता की शिकायतें सुनने के लिए भी मेयर और डिप्टी मेयर के पास वक्त नहीं है। दोनों दिन भर दफ्तर से गायब रहते हैं।
विज्ञापन

आरती के बाद पार्षद शैलेंद्र भी डिप्टी मेयर की दौड़ में

आरती चौहान के बाद एक और भाजपा पार्षद डिप्टी मेयर की दौड़ में शामिल हो गए हैं। मशोबरा से भाजपा पार्षद शैलेंद्र चौहान को डिप्टी मेयर बनाने की मांग उठने लगी है। उनके वार्ड के लोगों ने सोशल मीडिया पर शैलेंद्र को उप महापौर बनाने की मांग कर दी है।

इस बारे में पूछे जाने पर शैलेंद्र चौहान ने कहा कि यह पार्टी तय करेगी कि किसे डिप्टी मेयर बनाना है। हालांकि, शैलेंद्र ने कहा कि यदि उन्हें मौका मिलता है तो वे डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें