फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: ट्रायल के बाद अब तुरंत मिलेगा लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल परिवहन विभाग ने लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को और सरल कर दिया है। अब आवेदक को ट्रायल के बाद तुरंत फूली लाइसेंस मिलेगा। इसके लिए विभाग 120 टैबलेट की खरीदारी करने जा रहा है। यह टैबलेट आरटीओ को दिए जाएंगे।
विज्ञापन


विभाग ने इसके लिए कंपनी से 1000 रुपये के साथ 24 फरवरी तक निविदाएं आमंत्रित की हैं। इसी दिन सबसे कम रेट वाली कंपनी को टेंडर अलाट किया जाएगा। परिवहन विभाग लाइसेंस की प्रक्रिया को आनलाइन कर रहा है। शिमला, धर्मशाला और मंडी में यह व्यवस्था शुरू हो गई है।

अन्य आरटीओ कार्यालय को भी इससे जोड़ा जा रहा है। इसमें उपभोक्ता ऑन लाइन ही लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले मोबाइल पर मेसेज आने के बाद उपभोक्ताओं को दफ्तर आकर फीस जमा करानी होती थी। इसके बाद उपभोक्ताओं का टेस्ट होता था।
विज्ञापन

विज्ञापन

ऑनलाइन होगी चालान प्रक्रिया

फिर लर्निंग लाइसेंस जारी किया जाता है। विभाग का मानना है कि उपभोक्ताओं की फूली लाइसेंस बनाने के लिए विभिन्न औपचारिकताओं से नहीं गुजरना होगा। लर्निंग लाइसेंस का पीरियड खत्म होने के तुरंत बाद उपभोक्ताओं का ट्रायल होगा, उत्तीर्ण उपभोक्ताओं को तुरंत लाइसेंस जारी किया जाएगा।

ऑनलाइन होगी चालान प्रक्रिया
परिवहन विभाग जल्द ही चालान काटने की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने जा रहा है। आरटीओ मौके पर गाड़ियों को चालान काटेगा। इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को मेल के माध्यम से मिलेगी।

लाइसेंस जारी करने के लिए परिवहन विभाग सभी आरटीओ को टैबलेट देने जा रहा है। इससे जहां लोगों को जल्द परिवहन सुविधा मुहैया होगी वहीं लोगों को बार बार परिवहन विभाग कार्यालय के चक्कर काटने से छुटकारा मिलेगा।- प्रियतु मंडल, निदेशक परिवहन विभाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें