फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचली क्रिकेटरों पर धनवर्षा: अंकुश, पारस, मलिक लाखों में बिके

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-9 के लिए दूसरी चरण की बोली में हिमाचली क्रिकेटरों पर भी धनवर्षा हुई है। युवा अंकुश बैंस, अनुभवी पारस डोगरा और विक्रमजीत सिंह मलिक अलग-अलग टीमों में स्थान बनाने में कामयाब हुए हैं। धोनी की कप्तानी में पहली बार आईपीएल में आगाज करने जा रही राइजिंग पुणे सुपर किंग्स में अंकुश बैंस को जगह मिली है। बैंस को 10 लाख में सुपर किंग्स ने खरीदा है।
विज्ञापन


बैंस का बेस प्राइज दस लाख रुपये था। इधर, ऑलराउंडर विक्रमजीत सिंह मलिक को रॉयल चैलेंजर बंगलूरू ने अपने साथ लिया है। मलिक को बीस लाख रुपये की राशि में टीम ने खरीदा। इस साल चोट के कारण रणजी से बाहर रहने के बावजूद मलिक पर विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने भरोसा जताया है।
Trending Videos
विज्ञापन

सुरेश रैना की टीम से खेलेंगे पारस डोगरा

मलिक आईपीएल के दूसरे संस्करण से अब तक कई टीमों के साथ जुड़े हैं। इसके अलावा पारस डोगरा को गुजरात लायंस ने अपनी टीम शामिल किया है। ये टीम भी पहली बार आईपीएल में खेलेगी। टीम के कप्तान सुरेश रैना हैं। पारस डोगरा को दस लाख की राशि में टीम में रखा गया है।

भारत की अंडर-19 टीम से खेल चुके हैं बैंस- हिमाचल के ऊना से ताल्लुक रखने वाले युवा अंकुश बैंस अंडर-19 में भारत की ओर से खेल चुके हैं। टीम इंडिया से खेलते हुए इनका प्रदर्शन शानदार रहा था। इस रणजी सत्र में बैंस ने हिमाचल के लिए कई अहम पारियां खेली हैं।

पूर्व रणजी खिलाड़ी और मंडी क्रिकेट संघ के महासचिव प्रवीण सेन के अनुसार हिमाचल के खिलाड़ी आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ऋषि धवन जैसे युवा खिलाड़ी ने नाम चमकाया। हिमाचल में क्रिकेटरों का भविष्य उज्जवल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें