फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिचौलियों की छुट्टी, सीधे रिटेलर तक पहुंचेगा सेब

विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छे दाम हासिल करने के लिए बागवानों ने बनाई हिमाचल फार्मर प्रोड्यूस कंपनी
विज्ञापन

क्रॉसर
एक किलो से 10 किलो की पैकिंग में बेचने की तैयारी
कोल्ड स्टोर में रखेंगे सेब, ऑफ सीजन में बेचे जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सेब के दाम घटने के बाद शिमला जिले के बागवानों ने बिचौलियों को छोड़कर सेब सीधे बागीचे से ग्राहकों तक पहुंचाने की तैयारी कर ली है। एक किलो से लेकर 10 किलो की पैकिंग में सेब बेचने की योजना है। सेब को कोल्ड स्टोर में रखकर ऑफ सीजन में बाजार में उतारा जाएगा ताकि अच्छे रेट मिल सके।
बागवानों ने हिमाचल फार्मर प्रोड्यूस कंपनी का गठन कर सेब के विपणन के लिए अपने स्तर पर ही नई शुरुआत कर दी है। फार्मर प्रोड्यूस कंपनी के संस्थापक दीपक सिंघा ने बताया कि इस साल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कोटगढ़ से डेरा बस्सी और दिल्ली सेब भेजे जा रहे हैं। अगले साल पूरे प्रदेश से सेब बागीचों से सीधे रिटेलर तक भेजने की कोशिश होगी।
विज्ञापन

डेरा बस्सी से सेब पंजाब और चंडीगढ़ के रिटेलरों तक पहुंचाया जाएगा जबकि दिल्ली से सेब की सप्लाई एनसीआर के तहत आने वाले उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, मुजफ्फ रनगर, हरियाणा के फ रीदाबाद, गुड़गांव, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद और करनाल सहित अन्य शहरों के रिटेलरों तक होगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार के सेब एक किलो के पारदर्शी पैकेट में बिकता है। इसके लिए मुंबई की कंपनी से संपर्क किया है जो ऐसे पैकेट उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन

हिमाचल फार्मर प्रोड्यूस कंपनी वॉलमार्ट से भी संपर्क में है ताकि वॉलमार्ट के स्टोर पर ही ताजा सेब उपलब्ध करवाया जा सके। दीपक सिंघा ने बताया कि मंडियों में आढ़ती इन दिनों बढ़िया सेब 30 से 40 रुपये किलो बेच रहे हैं जबकि यही सेब रिटेल में 150 से 200 रुपये बिक रहा है। ऐसे में बागीचों से सीधे सेब को रिटेलर तक पहुंचाने की योजना पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें