फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal ITI: प्रदेश के आईटीआई में शुरू होंगे अब कृषि बागवानी विषय में डिप्लोमा कोर्स

Wed, 16 Oct 2024 10:04 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्य सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि कृषि और बागवानी से संबंधित उद्योगों में अभी बीएससी और एमएससी कृषि और बागवानी की पढ़ाई करने वालों को नौकरी देने में प्राथमिकता दी जा रही है। 
विज्ञापन
आईटीआई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में जल्द ही कृषि और बागवानी विषय के डिप्लोमा कोर्स शुरू होंगे। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने इस बाबत विभागीय अधिकारियों को पाठ्यक्रम तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं।  पशुपालन विभाग की मांग पर फार्म मैनेजमेंट कोर्स भी शुरू करने का फैसला लिया गया है। राज्य सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि कृषि और बागवानी से संबंधित उद्योगों में अभी बीएससी और एमएससी कृषि और बागवानी की पढ़ाई करने वालों को नौकरी देने में प्राथमिकता दी जा रही है।

विज्ञापन


सरकार ने अब इन कंपनियों में इसी क्षेत्र में अन्य रोजगार पर भी ध्यान केंद्रित करते हुए आईटीआई में भी कृषि और बागवानी आधारित डिप्लोमा कोर्स शुरू करने का फैसला लिया है। पशुपालन विभाग के लिए फार्म मैनेजमेंट में भी कोर्स करवाने की पहल आईटीआई में की जाएगी। जल्द ही इन तीनों विषयों के पाठ्यक्रम तैयार किए जाएंगे। मंत्री राजेश धर्माणी ने बताया कि बीते दिनों वो कर्नाटक के दौरे पर गए थे।  वहां चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। कर्नाटक दौरे पर गए अधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर विस्तृत प्रस्ताव बनाने को कहा गया है। प्रस्ताव बनने के बाद मुख्यमंत्री से चर्चा कर कर्नाटक की योजनाओं को हिमाचल में भी शुरू करने की पहल की जाएगी।

स्कूलों में गठित होंगे कॅरिअर परामर्श और मार्गदर्शन प्रकोष्ठ
प्रदेश के सभी नौवीं से बारहवीं कक्षा वाले स्कूलों में कॅरिअर परामर्श और मार्गदर्शन प्रकोष्ठ गठित होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने अनिवार्य तौर पर इनका गठन करने के मंगलवार को सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी किए हैं। छात्रों के लिए कॅरिअर की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए निदेशालय की ओर से यह पहल की गई है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि स्कूलों को पहले भी इस बाबत निर्देश दिए गए थे। बावजूद कई स्कूलों में गठन नहीं हुआ है। जिला उपनिदेशकों को सख्त निर्देश देते हुए सरकारी आदेशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। 
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशक ने बताया कि प्रत्येक स्कूल को एक कॅरिअर परामर्श और मार्गदर्शन प्रकोष्ठ का गठन करना होगा। इसमें एक वरिष्ठ शिक्षक को नोडल अधिकारी और दूसरे शिक्षक को सदस्य के रूप में नियुक्त किया जाना चाहिए।  सामुदायिक नेताओं की भागीदारी स्कूलों को स्थानीय प्रमुख हस्तियों-शिक्षाविदों, परोपकारियों और सफल पेशेवरों को छात्रों के साथ जुड़ने के लिए विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। स्कूलों को अनुशासन, जीवन कौशल और कॅरिअर मार्गदर्शन को कवर करने वाले प्रेरक भाषण करने होंगे। उच्च शिक्षा विकल्पों में छात्रों की सहायता के लिए कॅरिअर परामर्श दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें