फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हिमाचल के इन दो अस्पतालों में भी होंगे कोरोनावायरस के टेस्ट

Mon, 09 Mar 2020 07:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा में भी कोरोनावायरस के टेस्ट होंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ  बायोलॉजिकल (केंद्रीय जैविक संस्थान) पुणे से किट आएगी। इसी सप्ताह दोनों मेडिकल कॉलेजों में टेस्ट शुरू हो जाएंगे। तीन दिन पहले प्रदेश सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को टेस्ट की मंजूरी देने से संबंधित प्रस्ताव भेजा था।

विज्ञापन


सोमवार को मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चुनिंदा राज्यों में टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई है। हिमाचल के दो मेडिकल कॉलेजों में यह सुविधा मिलेगी। अभी तक हिमाचल से चार संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच को पुणे भेजे गए। इनमें तीन की रिपोर्ट नेगेटिव है। नेपाल मूल के सैनिक के सैंपल की रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन लगेंगे।

हिमाचल में यह टेस्ट सुविधा होने से 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद मरीज का उपचार शुरू हो जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं। अब तक प्रभावित क्षेत्रों से हिमाचल लौटे करीब 250 मरीजों को ऑब्जर्वेशन पर रखा है। इनमें कुछ के 28 दिन पूरे हो गए हैं।
विज्ञापन


यह बड़ी बात है कि छोटे से प्रदेश के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोनावायरस के टेस्ट कराने की अनुमति दी है। आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में यह टेस्ट होंगे। पुणे से यह किट आएगी। हिमाचल में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रतिदिन बीमारी के प्रति जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

- आरडी धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें