फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब केंद्र की टीमें पंचायतों में जाकर जांचेगी स्वच्छता का स्तर

Mon, 25 Apr 2016 12:17 AM IST
सुरेंद्र कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब केंद्र की टीमें प्रदेश की 1358 पंचायतों का निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब केंद्र की टीमें प्रदेश की 1358 पंचायतों का निरीक्षण करेंगी। मई महीने में केंद्र से निरीक्षण टीमों का दौरा प्रस्तावित है। टीमों के निरीक्षण में संपूर्ण स्वच्छ पाए जाने वाली पंचायतों को विश्व बैंक प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगा।
विज्ञापन


स्वयं को संपूर्ण स्वच्छ मानते हुए प्रदेश की 1358 पंचायतों ने प्रोत्साहन राशि के लिए दावेदारी जताई है। प्रदेश के सभी जिलों से दर्जनों पंचायतों ने अपना रिकार्ड ऑनलाइन किया है। पहले केंद्र की निरीक्षण टीमों का अप्रैल में आना प्रस्तावित था।

पंचायत चुनाव के चलते टीमें अब मई माह में पंचायतों का निरीक्षण करेंगी। जिला और ब्लॉक स्तर पर इन पंचायतों का निरीक्षण किया जा चुका है। पंचायतों को खुला शौचमुक्त करने के लिए केंद्र सरकार प्रोत्साहन दे रही है।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी पंचायतों को संपूर्ण स्वच्छ बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला स्तर और राज्य स्तर पर पंचायतों को प्रोत्साहन राशि का भी प्रावधान है। प्रदेश की कई पंचायतें महर्षि बाल्मीकि स्वच्छता पुरस्कार से भी सम्मानित की जा चुकी हैं।

इन पंचायतों के प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सम्मानित किया था। स्वच्छता का स्तर और बेहतर बनाने के लिए अब विश्व बैंक आगे आया है। विश्व बैंक से प्रोत्साहन राशि पाने वाली पंचायतें इस राशि को भी अपनी पंचायतों में स्वच्छता के कार्यों पर व्यय करेंगी।

निरीक्षण टीमें पंचायतों में शौचालयों सहित स्कूलों की स्वच्छता, पेयजल स्वच्छता सहित अन्य कार्यों का आकलन करेंगी। सभी बातों को मद्देनजर रखते हुए पंचायतों को संपूर्ण स्वच्छ घोषित किया जाएगा।

-पंचायतों के निरीक्षण के लिए टीमों का मई में आना प्रस्तावित है। निरीक्षण में संपूर्ण स्वच्छ पाए जाने वाली पंचायतों को विश्व बैंक प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगा। प्रदेश से 1358 पंचायतों ने प्रोत्साहन राशि के लिए दावेदारी जताई है।-भूपेंद्र अत्री, ज्वाइंट डायरेक्टर स्वच्छ भारत मिशन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें