फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब चुनाव में हिमाचल से घेराबंदी करेगी ‘आप’

Fri, 25 Sep 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी पंजाब के चुनावी रण की हिमाचल प्रदेश से घेराबंदी शुरू करेगी। साल 2016 में पार्टी हिमाचल के सीमावर्ती जिलों में ट्रांजिट कैंप लगाएगी। हिमाचल से बड़ी संख्या में पंजाब में चुनाव प्रचार को पार्टी कार्यकर्ता जाएंगे। पंजाब चुनाव के साथ ही पार्टी हिमाचल में मिशन 2017 की तैयारियों को तेज करेगी। इन दिनों आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में डोर टू डोर संपर्क शुरू कर सदस्यता अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्र जारी कर पंजाब चुनाव के लिए हिमाचल के सीमावर्ती जिलों में पैठ बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में ऊना, कांगड़ा, सोलन और बिलासपुर जिला में पार्टी की गतिविधियां तेज हो गई हैं। पंजाब में जनवरी 2017 में चुनाव होने हैं।

हिमाचल में 2017 के आखिर में चुनाव होंगे। ऐसे में पंजाब चुनाव में पार्टी की स्थिति हिमाचल के चुनाव में पार्टी का कद तय करेगी। गत लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में चार सीटें जीतकर अन्य दलों की मुश्किलों को बढ़ा दिया हैं। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के वरिष्ठ केंद्रीय नेता लगातार पंजाब के दौरे कर रहे हैं।
विज्ञापन


पंजाब में हो रही पार्टी की बैठकों में हिमाचल के सीमावर्ती जिलों में भी सक्रियता बढ़ाने का पाठ पढ़ाया जा रहा है। ताकि पंजाब के चुनाव प्रचार के साथ-साथ हिमाचल में भी ग्राउंड बनाया जा सके। उधर, आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व सांसद डा. राजन सुशांत का कहना है कि हिमाचल में सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। पार्टी से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। पंजाब चुनाव में हिमाचल के कार्यकर्ता भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें