फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KCCB: लक्ष्य से पिछड़ने पर केसीसी बैंक के 150 से अधिक शाखा प्रबंधकों को नोटिस

Tue, 07 Jun 2022 07:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

प्रत्येक वर्ष केसीसी बैंक प्रबंधन की ओर से भी शाखाओं को डिपोटिज और ऋण प्रदान करने के लिए टारगेट दिया जाता है। लेकिन इस बार 150 से अधिक शाखाएं इस निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने से चूक गई हैं। 
विज्ञापन
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के अग्रणी बैंक कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की 150 से अधिक शाखाओं के प्रबंधक निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने से चूक गए हैं। इन बैंक प्रबंधकों की कमजोर प्रदर्शन और खराब कार्यप्रणाली से नाराज होकर बैंक प्रबंधन ने इन शाखा प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जिन शाखा प्रबंधकों को नोटिस जारी हुए हैं उन्हें एक सप्ताह के भीतर प्रबंधन को अपना जवाब देना होगा। दरअसल प्रत्येक वर्ष केसीसी बैंक प्रबंधन की ओर से भी ब्रांचों को डिपोटिज और ऋण प्रदान करने के लिए टारगेट दिया जाता है। सभी बैंक प्रबंधकों को इस लक्ष्य को हासिल करना होता है। ताकि बैंक का वित्तीय घाटा कम हो और आमदन बढ़े। प्रदेश के कई जिलों में ऐसी शाखाएं हैं, जहां पर अपेक्षा के अनुरूप कारोबार नहीं हो रहा। यह शाखाएं घाटे में चल रही हैं।

विज्ञापन


जबकि जहां यह शाखाएं खोली गई हैं, उनका सलाना भवन किराया लाखों में हैं। वित्तीय वर्ष 2021-22 में सूबे की डेढ़ सौ से अधिक ब्रांचें इस निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने से चूक गई हैं। इससे बैंक प्रबंधन को काफी नुकसान पहुंचा है। कोताही बरतने वाले बैंक अधिकारी प्रबंधन के निशाने पर हैं। केसीसी बैंक प्रबंधन पहले ही एनपीए के कारण घाटे की मार झेल रहा है। विभिन्न शाखाओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को दिए गए ऋण की रिकवरी के कई मामले लटके हुए हैं। उधर, केसीसी बैंक के चेयरमैन राजीव भारद्वाज ने कहा कि इस बारे में जांच की जाएगी, लेकिन यह बैंक का आंतरिक मामला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें