फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी नेता वीरेंद्र चौहान को तीन जगह पेश होने के लिए नोटिस

Mon, 07 Mar 2022 09:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

वीरेंद्र चौहान को मंगलवार को तीन जगह पेश होने के नोटिस दिए गए हैं। चौहान को रिपन अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य जांच करवाने,उच्च शिक्षा निदेशालय में सरकार के खिलाफ नारेबाजी पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने और उच्च शिक्षा निदेशालय में ही दो चार्जशीट के मामलों में सवाल-जवाब करने के लिए बुलाया गया है। 
विज्ञापन
संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संशोधित वेतनमान को लेकर प्रदेश में गठित हुए संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के अध्यक्ष और राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान को मंगलवार को तीन जगह पेश होने के नोटिस दिए गए हैं। चौहान को रिपन अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य जांच करवाने,उच्च शिक्षा निदेशालय में सरकार के खिलाफ नारेबाजी पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने और उच्च शिक्षा निदेशालय में ही दो चार्जशीट के मामलों में सवाल-जवाब करने के लिए बुलाया गया है। पंजाब की तर्ज पर वेतनमान की मांग को लेकर संघर्षरत प्रदेश के कर्मचारियों की आवाज उठाने वाले वीरेंद्र चौहान की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


चंबा से शिक्षा निदेशालय को एक शिकायत मिली है, जिसमें वीरेंद्र चौहान पर नौकरी लेने के लिए दिए गए स्वास्थ्य प्रमाणपत्रों पर सवाल उठाए गए हैं। इसको देखते हुए संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा अशीथ कुमार मिश्रा ने वीरेंद्र चौहान को मंगलवार को रिपन अस्पताल शिमला में मेडिकल बोर्ड के समक्ष पेश होने को कहा है। दूसरे पत्र में संयुक्त निदेशक ने मंगलवार को ही दो चार्जशीट के मामलों में अपनी बात रखने के लिए चौहान को निदेशालय में बुलाया है। तीसरे पत्र में उपनिदेशक उच्च शिक्षा शिमला ने चौहान को बीते दिनों प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने को लेकर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए अपना स्पष्टीकरण देने के लिए मंगलवार को ही बुलाया है। इस बाबत कर्मचारी नेता वीरेंद्र चौहान का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को भी विचार करना चाहिए कि एक आदमी एक दिन में तीन जगह कैसे जाएगा।

इसमें से दो पत्र एक ही संयुक्त निदेशक ने जारी किए हैं। रिपन अस्पताल में जाकर किस बीमारी की जांच करवानी है। इसका उल्लेख नहीं किया गया है। उधर, उच्च शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक ने बताया कि चंबा से प्राप्त हुई एक शिकायत पर वीरेंद्र चौहान को मेडिकल बोर्ड के समक्ष पेश होने को कहा गया है। भर्ती के समय क्या स्वास्थ्य प्रमाणपत्र दिया गया था और अब क्या स्थिति है। इसे जांचने के लिए उन्हें रिपन अस्पताल जाने को कहा है। मेडिकल बोर्ड मंगलवार और शुक्रवार को ही बैठता है। चार्जशीट मामले की सुनवाई मंगलवार को स्थगित कर दी गई है। इसकी तारीख आगे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उपनिदेशक की ओर से जारी पत्र की उन्हें जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें