फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दीपावली पर पानी की नो टेंशन सभी इलाकों में मिलेगी सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन को देखते हुए बढ़ाई गई पानी की पंपिंग
विज्ञापन

कंपनी पूरे हफ्ते देगी शहरवासियों को पेयजल आपूर्ति

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दीपावली के त्योहारी सीजन में शहरवासियों को अब पेयजल सप्लाई में लग रहे कट की टेंशन नहीं रहेगी। पेयजल कंपनी ने फिलहाल पूरे शहर में नियमित सप्लाई देने का फैसला लिया है।

कंपनी ने इसके लिए गिरि और गुम्मा से शहर के लिए पानी की पंपिंग बढ़ा दी है। शहर को अब 42 की जगह 45 एमएलडी पानी मिलने लगा है। अभी तक शहरवासियों को हफ्ते में छह दिन पानी दिया जा रहा है। आपूर्ति में एक दिन का कट लगाया जा रहा है। हालांकि, त्योहारी सीजन में घरों की साफ सफाई को देखते हुए लोगों ने पानी की आपूर्ति में कट न लगाने की मांग की थी। खलीनी पार्षद चमन प्रकाश और रुल्दुभट्ठा की पार्षद सरोज ने भी नियमित आपूर्ति देने की मांग की थी। इसके बाद कंपनी ने गिरि और गुम्मा से पेयजल आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कंपनी के अनुसार बिजली की बचत करने के लिए पीक आवर्स में शाम को 6 से रात 10:00 बजे तक सभी परियोजनाओं में पंपिंग बंद की जाती थी। अब इसे फिर से शुरू कर दिया है। शहर में कंपनी ने धनतेरस से ही ज्यादातर इलाकों में नियमित आपूर्ति शुरू करवा दी है। पेयजल कंपनी के महाप्रबंधक राजेश कश्यप ने कहा कि सभी जोन में इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन




दीपावली में अलर्ट रहेंगे कर्मचारी
राजधानी में दीपावली के दौरान दमकल के साथ पेयजल कंपनी के कर्मचारी भी अलर्ट रहेंगे। आगजनी जैसी घटनाओं के अंदेशे को देखते हुए कंपनी ने अपने कर्मचारियों को भी सतर्क कर दिया है। शहर में मुख्य पेयजल लाइनों में लगे हाइड्रेंट्स से जरूरत पड़ने पर पानी की आपूर्ति लेने के लिए यह कर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें