फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नहीं आएगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गिरि पेयजल परियोजना में बिजली कट के चलते मंगलवार को आधे शहर में पानी नहीं आएगा। पेयजल कंपनी के अनुसार बिजली बोर्ड ने मंगलवार को इस क्षेत्र में शटडाउन का फैसला लिया है। इसके चलते शहर की दूसरी सबसे बड़ी पेयजल परियोजना गिरि में भी पंपिंग ठप रहेगी।
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में मंगलवार को पानी नहीं आएगा। संजौली जोन के संजौली बाजार, इंजनघर, सांगटी, नवबहार, मल्याणा, नॉर्थ ओक, ढली क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं मिलेगी। इसी तरह कनलोग, लोअर खलीनी, न्यू शिमला सेक्टर एक से चार, पंथाघाटी, सरघीण, विकासनगर, देवनगर और शिवनगर इलाके में भी पानी की सप्लाई बाधित रह सकती है। ॉ
विज्ञापन

पेयजल कंपनी के अनुसार बिजली सप्लाई बहाल होते ही गिरि से पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। बुधवार को ज्यादातर इलाकों में पानी देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें