फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन नहीं मिलेगी पानी की सप्लाई

Fri, 30 May 2014 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटा शिमला जोन में शुक्रवार शाम और शनिवार सुबह पीने के पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। शुक्रवार सुबह दस से शाम पांच बजे तक अश्वनी जल परियोजना में बिजली का शट डाउन है।
विज्ञापन


ऐसे में पानी की पंपिंग बंद रहेगी। शुक्रवार को बिजली बोर्ड 132/33 केवी जतोग के तहत मरम्मत का काम करेगा। इसके चलते शुक्रवार सुबह दस से शाम पांच बजे तक खलीनी, भराड़ी, अश्वनी खड्ड, शोघी और धामी में बिजली सप्लाई नहीं होगी।

नगर निगम ने वीरवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शहरवासियों से पानी के सदुपयोग की अपील की है। शुक्रवार शाम को छोटा शिमला जोन के तहत लिफ्ट एरिया, हाईकोर्ट एरिया, ठंडी कोठी, कनलोग, न्यू लैंड इस्टेट, टिंबर हाउस, बैम्लोई, शिवपुरी, पारस दास गार्डन, हिमलैंड, टॉलैंड और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन


कसुम्पटी, न्यू शिमला, बीसीएस, मैहली, पंथाघाटी, कांगनाधार, विकासनगर, देवनगर, विजयनगर, सूर्य नगर, एसडीए कांप्लेक्स और आसपास के क्षेत्रों में भी पानी की सप्लाई नहीं आएगी।

शनिवार सुबह छोटा शिमला बाजार, मजीठा हाउस, स्ट्राबेरी हिल, खलीनी, लोअर खलीनी, बियरखाना, वर्मा अपार्टमेंट, बालटन एरिया और ब्राकहास्ट में पानी की किल्लत होगी। निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने कहा है कि बिजली कट की वजह से यह समस्या होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें