आसमान छू रही महंगाई के बीच हिमाचल में होमगार्ड के हजारों जवानों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। इस कारण जवानों को दो वक्त की रोटी का बंदोबस्त करना और परिवार का भरणपोषण करना मुश्किल हो गया है।
होमगार्ड जवानों का कहना है कि हर जगह उनसे से काम लिया जा रहा है लेकिन वेतन समय पर नहीं मिल पाता। जवानों ने बताया कि दो महीनों से मासिक वेतन नहीं दिया है। इस वजह से होमगार्ड और उनके परिवार के सदस्यों का जीना दूभर हो गया है।
होमगार्ड के ज्यादातर जवान विजिलेंस, सीआईडी, कानून व्यवस्था, ट्रैफिक, सम्मन की तामिल करवाने आदि के काम में जुटे हैं। अकेले जिला शिमला में करीब 400 जवान वेतन से महरूम हैं और प्रदेश में इनकी संख्या करीब तीन हजार है।