फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी का मौका, सैलरी भी जबरदस्त, 24 तक करें आवेदन

Sat, 07 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में मेडिकल अफसरों के 50 पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नियमित आधार पर होने वाली इन भर्तियों को राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरा जाएगा। आवेदकों को 24 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


पहली जनवरी 2017 तक अधिकतम 45 साल की आयु वाले आवेदक ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में मेडिकल अफसरों के पद के लिए आवेदन करने के लिए आयोग की वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in पर लिंक दिया गया है।

आवेदन करने के लिए फार्म 24 जनवरी सुबह 11:59 बजे तक मिलेगा। निर्धारित तारीख के बाद लिंक को आयोग की वेबसाइट से हटा दिया जाएगा। अधूरे फार्म भी रिजेक्ट कर दिए जाएंगे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में होने वाली इन नियुक्तियों के पद विभिन्न आरक्षित और गैर आरक्षित वर्गों में विभाजित किए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सैलरी दमदार, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

सामान्य वर्ग के आवेदकों को आवेदन करने के लिए 400 रुपये की फीस चुकानी होगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 100 रुपये की फीस देनी होगी। प्रदेश के पूर्व सैनिक वर्ग के आवेदकों से फीस नहीं ली जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए आवेदक राज्य लोकसेवा आयोग की वेबसाइट और टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 (वर्किंग डे पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक) पर संपर्क कर सकते हैं। चुने जाने वाले आवेदकों को 15600-39100 रुपये का पे स्केल और 5400 रुपये की ग्रेड पे दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें