फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों परिवारों की सब्सिडी बंद, गैस संकट भी गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के 1.12 लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं की गैस सब्सिडी बंद हो गई है। पहल योजना से नहीं जुड़ने पर इन परिवारों को गैस सिलेंडर की पूरी कीमत चुकानी पड़ रही है। योजना से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को गैस कंपनियां हर महीने सब्सिडी की राशि बैंक खाते में लौटाती है।
विज्ञापन


योजना से लिंकेज नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर खरीदने के लिए अन्य उपभोक्ताओं के मुकाबले वैट के आठ रुपये भी अतिरिक्त चुकाने पड़ रहे हैं। प्रदेश में 14 लाख रसोई गैस उपभोक्ता हैं। गैस कंपनियों का कहना है कि आठ फीसदी उपभोक्ताओं ने अभी तक लिंकेज नहीं करवाई है। इसके चलते इन उपभोक्ताओं को सब्सिडी नहीं दी जा रही है। इंडियन ऑयल कारपोरेशन की प्रबंधक मानसी दुल्लू ने इसकी पुष्टि की है।

इस महीने इतने में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर

प्रदेश में सितंबर महीने में घरेलू गैस सिलेंडर 613 रुपये में मिलेगा। अगस्त के मुकाबले सितंबर में सिलेंडर के दाम 27.50 रुपये घटे हैं। पहल योजना से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को करीब 176.65 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते में लौटाई जाएगी। सब्सिडी योजना से नहीं जुड़ने वाले उपभोक्ताओं को 620.50 रुपये में सिलेंडर मिलेगा।

इन्हें सब्सिडी की राशि नहीं लौटाई जाएगी। घरेलू उपभोक्ताओं को पचास रुपये अतिरिक्त होम डिलीवरी के चुकाने होंगे। उधर, व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम सितंबर में 45 रुपये घटे हैं। इस महीने 1161 रुपये में व्यावसायिक सिलेंडर मिलेगा। अगस्त में इसका दाम 1206 रुपये था।

केंद्र ने की है सब्सिडी सरेंडर करने की अपील

केंद्र सरकार ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं से जनहित में गैस सब्सिडी की राशि नहीं लेने की अपील भी की है। सब्सिडी सरेंडर करने वाले उपभोक्ताओं को गैस कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर जानकारी देनी होगी। इसके अलावा गैस एजेंसियों में जाकर भी लोग सब्सिडी सरेंडर करने का फार्म भर सकते हैं।

केंद्र सरकार की अपील है कि आर्थिक रूप से सक्षम लोगों को सब्सिडी लेने से इंकार करना चाहिए। वहीं, जिन लोगों ने अभी तक गैस सब्सिडी के लिए अपने खाते से लिंकेज नहीं करवाई है वे संबंधित गैस एजेंसी में जाकर इसकी औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन

हिमाचल में रसोई गैस का संकट गहराया

हिमाचल में रसोई गैस का संकट गहरा गया है। इंडियन ऑयल कारपोरेशन की गैस एजेंसियों में एक से डेढ़ हजार सिलेंडरों का बैकलॉग हो गया है। बुकिंग करवाने के 12 से 15 दिन बाद रसोई गैस सिलेंडर की सप्लाई हो रही है। आईओसी के बद्दी गैस प्लांट में दिक्कत आने से समस्या खड़ी हुई है। इंडियन ऑयल कारपोरेशन प्रदेश की सबसे बड़ी गैस कंपनी है।

बीते दो सप्ताह से सूबे में रसोई गैस की कमी हुई है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों को गैस एजेंसियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग वालों को भी निराश होना पड़ रहा है।  इंडियन ऑयल  कारपोरेशन के प्रबंधक राजीव पांडे ने बताया कि बद्दी स्थित गैस प्लांट में दिक्कत आने से समस्या हुई है। रसोई गैस संकट दूर करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही बैकलॉग घटाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें