फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी कांग्रेस

Fri, 04 Sep 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी। यह फैसला प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लिया है। जिला परिषद वार्ड में क्या करना है, इस पर जल्दी निर्णय होगा।
विज्ञापन


इस बारे में सभी मंत्रियों, कांग्रेस विधायकों सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी ब्लॉक एवं जिला अध्यक्षों को भी पत्र भेजकर सूचित किया जा रहा है।यह जानकारी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दी है।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्यों और बीडीसी सदस्यों की सीटों पर कांग्रेेस की ओर से कोई भी घोषित उम्मीदवार नहीं होगा। जिला परिषद के वार्डों में कांग्रेस का एक-एक उम्मीदवार हो सकता है।
विज्ञापन


इस पर फैसला जल्दी होगा। हालांकि, ये चुनाव पार्टी चिन्हों पर नहीं होते हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार की निष्पक्ष पंचायती राज चुनाव के विचार का कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से समर्थन करती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें