फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी खतरे में, डीसी ने दिए कार्रवाई के आदेश

Thu, 06 Apr 2023 01:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू

सार

नगर परिषद रोहडू के सदस्य सुजय अग्रवाल, जितेंद्र चौहान, अशोक चौहान, अंबिका चौहान ने डीसी शिमला को पत्र लिख कर शिकायत की है कि नगर परिषद रोहड़ू में दो साल से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की ओर से किसी भी कार्य के लिए उनकी सहमति नहीं ली जा रही है
विज्ञापन
नगर परिषद रोहडू। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर परिषद रोहडू में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। नगर परिषद के निर्वाचित सात में से चार निर्वाचित सदस्यों ने उपायुक्त  शिमला को शिकायत भेज कर दोनों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की है। एसडीएम रोहड़ू की ओर से उपायुक्त के आदेश पर नगर परिषद के  सदस्यों को इस मामले में नोटिस भेजने की तैयारी कर दी है।

विज्ञापन


नगर परिषद रोहडू के सदस्य सुजय अग्रवाल, जितेंद्र चौहान, अशोक चौहान, अंबिका चौहान ने डीसी शिमला को पत्र लिख कर शिकायत की है कि नगर परिषद रोहड़ू में दो साल से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की ओर से किसी भी कार्य के लिए उनकी सहमति नहीं ली जा रही है। नगर परिषद में जो भी निर्णय लिए जा रहे उसमें अध्यक्ष उपाध्यक्ष की ओर से उनको विश्वास में नहीं लिया जा रहा है। 

उपायुक्त शिमला की ओर से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ नियम के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए एसडीएम रोहडू को पत्र लिखा है। अब एसडीएम रोहडू की ओर से नगर परिषद को नोटिस जारी किया जा रहा है। वर्तमान में नगर परिषद रोहडू में अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित सात निर्वाचित सदस्य हैं।  
विज्ञापन


एसडीएम रोहडू सन्नी शर्मा ने कहा उपायुक्त शिमला की ओर से नगर परिषद में अविश्वास प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया के आदेश मिल चुके हैं। उन्होंने कहा वीरवार को नगर परिषद रोहड़ू को अविश्वास प्रस्ताव के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा पंद्रह दिन में नगर परिषद रोहड़ू को अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए समय दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें