नेरवा (रोहड़ू)। चौपाल के छह वर्षीय द्रोण का चयन गुजरात में होने वाले कार्निवाल इवेंट के लिए हुआ है। द्रोण अब तक 25 छोटे बड़े मंचों पर प्रस्तुतियां दे चुके हैं। द्रोण ने हिमाचल उत्सव, किड्स टैलेंट शो, विरंगा चैलेंज, हुनरबाज सीजन सहित कई शो में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई है।
इसके अतिरिक्त द्रोण का बाल दिवस पर एफएम रेडियो में आरजे शालिनी के साथ साक्षात्कार भी हुआ है। द्रोण में शिमला के एक निजी स्कूल में पहली कक्षा का छात्र है।