फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पति फिर बड़ा बेटा और अब खो दिया छोटा लाल

Wed, 26 Dec 2018 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर गोपाल शर्मा, अमर उजाला, अंब (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन

80 साल की उम्र में मां पर फिर कुदरत का कहर टूट पड़ा। पति और कुछ साल पहले बड़े बेटे को खोने वाली प्रंब की कश्मीरी देवी के छोटे बेटे पवन कुमार की ग्रेटर नोएडा में कार में जलकर मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद वृद्धा बेसुध हो गई हैं। कश्मीरी देवी के पति मुंशी राम का लगभग तीस साल पहले निधन हो चुका है। उनके भतीजे रणबीर ने बताया कि कश्मीरी देवी कलरूही में बेटे मोहन लाल के पास रह रही हैं।

विज्ञापन


वहीं उनको बेटे पवन कुमार की सड़क हादसे में मौत की खबर मिली। इसके बाद पूरा परिवार दिल्ली रवाना हो गया। पवन अपने पीछे सत्रह साल के बेटे और पत्नी को छोड़ गए हैं। पवन कुमार शादी समारोह सहित अन्य मौकों पर पत्नी और बेटे के साथ अकसर घर आता रहता था। उसकी मौत की अचानक मिली खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ा बेटा सुखदेव दो भाइयों बलदेव और पवन के साथ दिल्ली गए थे। वहीं उनकी अचानक मौत हो गई थी। अब दो बेटों की मौत से बूढ़ी मां पूरी तरह से टूटी गई है।

विज्ञापन

हार्न बजा रहे थे पवन, वीडियो बना रहे थे लोग

हादसे के बाद पवन के घर पहुंचे कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि जब पवन की कार में आग लग रही थी और गेट नहीं खुल पा रहे थे। पवन मदद के लिए हार्न बजा रहे थे, लेकिन कुछ राहगीर मदद की जगह जलती हुई कार की वीडियो बना रहे थे।

हालांकि, एफएसओ ज्ञानप्रकाश शर्मा ने बताया जिस दौरान वह टीम के साथ वहां पहुंचे, उस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था।  पुलिस ने कार से जला हुआ शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें