फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां चिंतपूर्णी से आशीर्वाद लेकर मुंबई रवाना हुए नितिन

Tue, 11 Dec 2018 08:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरवाईं/गगरेट(ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन

 इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले के लिए नितिन कुमार मुंबई रवाना हो गए। एक दिन के लिए घर आए नितिन ने अंब, मुबारिकपुर में स्वागत कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद बन्ने दी हट्टी स्थित दुर्गा मंदिर में माता का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


इसके बाद नितिन कुमार सोमवार रात को मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे और माता की पवित्र शक्तिपीठ के दर्शन किए। चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचने पर पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा और अन्य पुजारियों ने नितिन का स्वागत किया।

पुजारी रविंदर छिंदा ने नितिन को मंदिर में पूजा अर्चना और माता की चुनरी भी भेंट की। नितिन के साथ सोनी टीवी की टीम भी मौजूद रही।  चिंतपूर्णी मंदिर में प्रशंसकों ने नितिन के साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन


इधर, पुजारी बारीदार सभा ने लोगों से नितिन के पक्ष में वोटिंग की अपील की। पुजारी रविंदर छिंदा ने कहा कि नितिन कुमार ने ऊना का ही नहीं पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें