फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: कोरोना काल में एनआईटी में टूटे प्लेसमेंट के रिकॉर्ड, सात विद्यार्थियों ने एक करोड़ से अधिक के पैकेज हासिल किए

Thu, 17 Feb 2022 12:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग से निशांत सिंह हाडा को ब्लूमवर्ग एलपी का 1.51 करोड़ का सालाना पैकेज अब तक का सबसे अधिक माना जा रहा है। 
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर ने जॉब प्लेसमेंट का रिकॉर्ड बनाया है। 2020-21 और 2021-22 कोविड काल में संस्थान से एक हजार से अधिक विद्यार्थियों का देश और विदेश की नामी कंपनियों में चयन हुआ है। सात विद्यार्थियों ने एक करोड़ से अधिक का सैलरी पैकेज भी हासिल किया है। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (दोहरी डिग्री) से निशांत सिंह हाडा को ब्लूमवर्ग एलपी का 1.51 करोड़ का सालाना पैकेज अब तक का सबसे अधिक माना जा रहा है। 

विज्ञापन


संस्थान ने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल में प्रशिक्षित टीम बैठाई है। इसकी विभिन्न कंपनियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित करने में अहम भूमिका रही है। जुलाई-अगस्त में होने वाली प्लेसमेंट प्रक्रिया को बदलकर मई-जून से शुरू किया गया। संस्थान में 120 विभिन्न नामी कंपनियों ने कैंपस इंटरव्यू में भाग लिया। पूर्व में 60 के करीब कंपनियां कैंपस इंटरव्यू के लिए आती रही हैं। इस साल औसतन पैकेज में भी 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

बैच वर्ष        योग्य विद्यार्थी प्लेसमेंट प्रतिशतता
2017-2018    392        306        78.60
2018-2019    443        376        84.80
2019-2020    499        333        66.70
2020-2021    558        370        66.31
2021-2022    619        464        74.95

विद्यार्थियों के नाम                 ब्रांच                                                कंपनियां          वेतन पैकेज
विज्ञापन

निशांत सिंह हाडा    कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (दोहरी डिग्री) बलूमवर्ग एलपी       1.51 करोड़
पारुल बंसल    कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (दोहरी डिग्री)        मेटा लंदन यूके        1.20 करोड़
साभ्या सूद        कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग                           अमेजॉन यूके         1.09 करोड़
प्रतीक भारत शर्मा    कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग                    अमेजॉन बर्लिन        1.12 करोड़
विशाल श्रीवास्तव    कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग                      अमेजॉन यूके          1.12 करोड़
निशत अत्रेय    कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग                           अमेजॉन लंदन         1.12 करोड़
नीरव गनाटे    कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग                         अमेजॉन लक्जमबर्ग    1.05 करोड़
 

एनआईटी हमीरपुर ने कोरोना काल में बेहतर कार्य किए हैं। इसकी बदौलत विद्यार्थियों की उच्चतम पैकेज पर विभिन्न नामी कंपनियों में प्लेसमेंट हुई है। प्लेसमेंट प्रतिशतता बढ़ाने के लिए आने वाले समय में और अधिक प्रयास किए जाएंगे। - डॉ. एचएम सूर्यवंशी, निदेशक एनआईटी हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें