फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचली बेटी के सिर सजा मिस इंडिया-एशिया का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में यंग वुमन क्रिस्चन की ओर से करवाई गई भारत ब्यूटी कांटेस्ट में कांगड़ा जिला की उपतहसील थुरल की पंचायत बछबाई के छोटे से गांव घड़ेला कलां की निशु राणा (24) ने मिस इंडिया का खिताब हासिल किया है। निशु राणा ने प्रतियोगिता में एक साथ तीन खिताब हासिल कर प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन


निशु राणा ने मिस इंडिया-एशिया के अलावा मिस ब्यूटीफुल आइज तथा मिस ब्यूटीफुल स्माइल का खिताब भी अपने नाम किया। हिमाचल के कांगड़ा जिले के छोटे से गांव की युवती ने इस प्रतियोगिता में लगभग एक दर्जन प्रतिभागी युवतियों को पछाड़ते हुए जीत दर्ज की है। कांटेस्ट में देश भर के विभिन्न शहरों आगरा, यूपी, दिल्ली, हिमाचल, एमपी, बंगलुरु, पुणे, मुंबई से प्रतिभागी युवतियों ने भाग लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

बचपन का सपना किया साकार

इसमें एमपी इंदौर की दीपिका चौरसिया ने मिस भारत यूनिवर्स का खिताब जीता है। निशु राणा ने बताया कि ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लेने का उसका बचपन से ही शौक रहा है। इसके लिए वह स्कूल और कॉलेज टाइम से ही परफॉर्म करती आ रही हैं। निशु के पिता करतार चंद का अपने गांव में ही छोटा सा व्यवसाय है जबकि माता गृहिणी हैं।

बड़े परदे पर काम करना है लक्ष्य
मॉडलिंग और एक्टिंग करने वाली निशु का लक्ष्य बड़े परदे पर काम करना है। मिस इंडिया एशिया के अलावा निशु ने कई हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी एलबमों में काम किया है। स्नातक तक पढ़ी निशु मौजूदा समय में एक चैनल में एक धारावाहिक में काम कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें