फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईओएस ने फेल विद्यार्थियों के लिए शुरू की ये सुविधा

Thu, 26 Apr 2018 08:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

अब दसवीं और बारहवीं कक्षा में फेल छात्र कभी भी परीक्षा दे सकते हैं। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने फेल छात्रों के साल बचाने के लिए हर हफ्ते परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


एनआईओएस के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में बुधवार और वीरवार, योल कैंट और हमीरपुर में सप्ताह के वीरवार को परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं हर शुक्रवार को होंगी। 

इन स्ट्रीम में फेल विद्यार्थी दे सकेंगे परीक्षा

दसवीं कक्षा में फेल छात्र स्ट्रीम-तीन और बारहवीं कक्षा में फेल छात्र स्ट्रीम-चार की परीक्षा में भाग ले सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को ऑन डिमांड प्रवेश, क्रेडिट ट्रांसफर की सुविधा के लिए एनआईओएस की वेबसाइट पर जाना होगा।

उधर, एनआईओएस के क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक संजीव कुमार ने कहा कि अब दसवीं और जमा दो में फेल छात्र ऑन डिमांड परीक्षा दे सकते हैं। इससे बोर्ड परीक्षा में फेल विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। 
विज्ञापन

मई के पहले सप्ताह से लिए जाएंगे आवेदन 

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड में दसवीं और बारहवीं कक्षा में फेल विद्यार्थियों को एनआईओएस क्रेडिट ट्रांसफर की सुविधा देगा। इसमें अगर कोई विद्यार्थी जमा दो के सभी पेपर में फेल है, जो जिन दो विषय में उसके ज्यादा अंक है, वो हिमाचल बोर्ड के होंगे, जबकि तीन अन्य पेपर एनआईओएस के होंगे।

इसी प्रकार दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए भी प्रावधान रहेगा। एनआईओएस फेल छात्रों को परीक्षा देने के लिए मई महीने के पहले सप्ताह से आवेदन लेना शुरू करेगा। मई महीने के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह से परीक्षाएं शुरू होंगी। ये परीक्षाएं सितंबर महीने तक जारी रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें