हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के तहत पुलिस थाना रामपुर के तहत नाै वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक नेपाली मूल का परिवार रचोली पंचायत में किसी व्यक्ति के मकान में रह रहा है। साथ ही रिश्तेदार का परिवार भी रहता है। 12 अक्तूबर की रात करीब 11: 00 बजे जब पीड़ित के रिश्तेदार का परिवार कमरे में था तो उन्हें सेब के बगीचे से बच्चे के चीखने की आवाज सुनाई दी। जब माैके पर पहुंचे तो एक स्थानीय व्यक्ति कमरे में बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था।
विज्ञापन
पड़ोसियों को देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना रामपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। वारदात के बाद पीड़ित सहमी हुई है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है।