फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरिया किडनैपिंग: समुद्री लुटेरों ने फिर दी युवकों को गोली मारने की धमकी

Thu, 29 Mar 2018 01:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

नाइजीरिया के समुद्री लुटेरों ने अगवा किए कांगड़ा के नगरोटा सूरियां के सुशील के घर फोन कर एक बार फिर तीनों युवकों को गोली मार देने की धमकी दी है। लुटेरों ने फोन कर कहा कि फिरौती की रकम क्यों नहीं भेजी जा रही है।

विज्ञापन


वीरवार को समुद्री लुटेरों ने सुशील के पिता रघुवीर को फोन कर कहा कि उन्होंने सोमवार 26 मार्च तक की मोहलत दी थी। अभी तक पैसे क्यों नहीं पहुंचाए? अगर पैसे जल्दी नहीं मिले तो उनके बेटे समेत तीनों युवकों को गोली मार दी जाएगी। 
नाइजीरिया किडनैपिंग: खौफ के साये में परिजन, बोले- रिहाई में देरी ना करे सरकार
विज्ञापन

मर्चेंट नेवी में तैनात सुशील और उसके दो साथी पालमपुर के अजय कुमार और नगरोटा बगवां की उस्तेहड़ पंचायत के रड गांव के पंकज का 17 समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया है।
नाइजीरिया किडनैपिंग: जयराम, नड्डा ने सुषमा से की बात, बंधकों की वतन वापसी की जगी उम्मीद
पहली बार 12 मार्च को सेटेलाइट फोन कॉल से समुद्री लुटेरों ने सुशील के घर पर तीनों युवकों को अगवा करने की सूचना देते हुए फिरौती के रूप में 11 मिलियन नायरा करेंसी मांगी थी। सुशील के पिता रघुवीर और छोटे भाई विनय ने कहा कि सरकार सिर्फ आश्वासन ही दे रही है। 

विज्ञापन

घर में चूल्हा तक नहीं जला

चार दिन हो गए, उनके घर में चूल्हा तक नहीं जला। भूखे-प्यासे परिवार वाले सुशील और उसके साथियों की सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं। लुटेरों का फोन आने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के सलाहकार को फोन किया। उन्होंने कहा था कि एक-दो दिन में युवकों को लुटेरों की कैद से मुक्त करवा लेंगे, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।

पालमपुर के गांव मलोग के अजय कुमार के परिवार वाले भी अपने बेटे की सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं। पिछले दिनों ब्रेन हैमरेज से बीमार अजय के पिता भी अब घर आ चुके हैं। अब परिवार वालों ने भी उन्हें बता दिया है कि अजय का नाइजीरिया में अपहरण हुआ है।

यह सुन कर उन्हें भी धक्का लगा है। अजय की बहन आशा ने कहा कि भारत सरकार इस मामले को देख रही है। उन्होंने पूरा भरोसा भारत सरकार पर जताया है। वहीं, नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के पंकज की सलामती को लेकर भी परिवार वाले परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें