फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम भंडारी को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष की कमान, यदुपति होंगे कार्यवाहक अध्यक्ष

Wed, 02 Dec 2020 06:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाईकमान ने बुधवार को हिमाचल युवा कांग्रेस के नया प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी को बनाया है। इसके अलावा पहली बार युकां कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में यदुपति ठाकुर की तैनाती की गई। हाईकमान ने वीरभद्र सिंह और सुखविंदर सिंह सुक्खू गुट के नेताओं में संतुलन बनाने के लिए यह कदम उठाया है। ताजपोशी के समय दोनों युकां नेता दिल्ली में मौजूद रहे। 

विज्ञापन


युकां के चुनाव में किन्नौर के युवा नेता निगम भंडारी ने सबसे ज्यादा वोट लिए थे और केंद्र में युकां की टीम के करीबी माने जाते हैं। भंडारी को सुक्खू का करीबी माना जाता है। युकां के कार्यवाहक अध्यक्ष यदुपति ठाकुर वीरभद्र के करीबी हैं। चुनाव में वह दूसरे नंबर पर रहे थे। उधर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने नए अध्यक्ष और कार्यवाहक अध्यक्ष से दो टूक कहा है कि किसी नेता के इशारे पर काम न करें।

सभी मिलकर युकां की मजबूती के लिए काम करना होगा। युकां प्रदेश प्रभारी जगदेव गागा ने कहा कि पदाधिकारियों के कामकाज की समय-समय पर समीक्षा होगी। जो कसौटी पर खरा नहीं उतरेगा, उसकी कुर्सी छीनी जाएगी। उधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने दोनों युवा नेताओं को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि युकां और संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता से प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें