फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: मैक्लोडगंज पहुंचे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, दलाई लामा से लिया आशीर्वाद

Wed, 25 Oct 2023 10:14 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

नियमित कप्तान केन विलियम्सन और मौजूदा कप्तान टॉम लाथम के नेतृत्व में खिलाड़ी मैक्लोडगंज के मुख्य बौद्ध मंदिर के साथ तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के निवासी पर पहुंचे।
विज्ञापन
दलाईलामा से मिले न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने मंगलवार को धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात की। नियमित कप्तान केन विलियम्सन और मौजूदा कप्तान टॉम लाथम के नेतृत्व में खिलाड़ी मैक्लोडगंज के मुख्य बौद्ध मंदिर के साथ तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के निवासी पर पहुंचे। धर्मगुरु ने खिलाड़ियों के साथ हल्की-फुल्की बातचीत भी की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अगर हम किसी भी काम को संयम और दृढ़ निश्चय से करते हैं तो सफलता हासिल करते हैं। किसी चीज के लिए अभ्यास सबसे जरूरी है।

विज्ञापन


हमें निरंतर अभ्यास करते रहना चाहिए। चाहे वह खेल हो या फिर भक्ति। धर्मगुरु से मुलाकात करने के बाद खिलाड़ी वापस होटल पहुंचे। बता दें कि न्यूजीलैंड टीम विश्वकप के मैच खेलने धर्मशाला पहुंची हैं। 22 अक्तूबर को धर्मशाला स्टेडियम में भारत से मैच हारने के बाद अब न्यूजीलैंड की टीम अपना स्थान बरकरार रखने के लिए 28 अक्तूबर को ऑस्टेलिया से भिड़ेगी। विश्वकप की अंक तालिका में लगातार पांच मैच जीत चुकी भारतीय टीम पहले पायदान पर है। वहीं, न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है।

तीन घंटे आराम फिर स्टेडियम में बहाया पसीना
होटल में करीब तीन घंटे आराम करने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी अभ्यास के लिए स्टेडियम पहुंचे। खिलाड़ियों ने मैदान में हल्की एक्सरसाइज करने के बाद फुटबाल खेलकर वार्मअप किया। कुछ खिलाड़ियों ने जिम पसीना बहाया। बताते हैं कि बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाड़ी त्रियुंड घूमने जा सकते हैं। इससे पहले नीदरलैंड, इंग्लैंड, भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी त्रियुंड की ट्रैकिंग कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें