फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Sports Policy: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पदक जीतने वालों पर बरसेगा धन, स्वर्ण पर एक लाख पुरस्कार

Thu, 16 Jun 2022 02:40 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश की नई खेल नीति के तहत खेलो इंडिया प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को अब गोल्ड मेडल पर एक लाख, सिल्वर पर 70 हजार और रजत पदक पर 40 हजार रुपये मिलेंगे। 
विज्ञापन
खेलो यूथ इंडिया गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को हिमाचल प्रदेश सरकार नकद पुरस्कार से सम्मानित करेगी। स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ी को एक लाख, रजत पदक पर 70 हजार और कांस्य लाने वाले खिलाड़ी को सरकार 40 हजार रुपये का पुरस्कार देगी। हरियाणा के पंचकूला में पिछले दिनों हुए प्रतियोगिता में हिमाचल ने तीन स्वर्ण समेत छह पदक हासिल किए हैं। इन सभी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार मिलेगा। 

विज्ञापन


22 जून को कार्यक्रम प्रस्तावित, सीएम से मांगा समय
इन खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों को भी पहली बार सरकार नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करेगी। राज्य खेल विभाग ने 22 जून को राजधानी शिमला स्थित होटल पीटरहॉफ में इन खिलाड़ियों को सम्मानित करने की तैयारी की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से कार्यक्रम के लिए समय मांगा गया है। पंचकूला में चार से 13 जून तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिमाचल के खिलाड़ियों ने छह मेडल जीते। इनमें तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक है। 

पहले स्वर्ण जीतने पर मिलते थे केवल 30 हजार
पहले स्वर्ण पर 30 हजार, रजत पर 20 हजार और रजत पदक मिलने पर 10 हजार रुपये दिए जाते थे। प्रदेश सरकार ने नई खेल नीति में पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की है। पहली बार प्रशिक्षकों को भी नकद पुरस्कार देने का फैसला लिया है। प्रशिक्षकों को खिलाड़ियों को दी जाने वाली कुल राशि का पचास फीसदी दिया जाएगा।
विज्ञापन


खेल और युवा सेवाएं विभाग के निदेशक राजेश शर्मा ने बताया कि खेलों इंडिया यूथ गेम्स में बॉक्सिंग और कबड्डी में प्रदेश के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। हिमाचल के खिलाड़ियों ने कुल छह पदक जीते। 

इन्होंने हरियाणा में चमकाया नाम
पुरुष कबड्डी में हिमाचल की टीम ने गोल्ड मेडल जीता। जबकि मुक्केबाजी में चार पदक आए। मुक्केबाजी में हिमाचल की महिला टीम ने रनरअप ट्रॉफी हासिल की। प्रदेश के जिला किन्नौर की दो बॉक्सरों स्नेहा ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में और रितु ने 52 किलोग्राम में गोल्ड मेडल जीता। कुल्लू के मनाली की एकता ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल, जबकि मंडी के बॉक्सर हिमांशु ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महिला हैंडबाल में प्रदेश की टीम ने रजत पदक जीता है। खेलो इंडिया में प्रदेश अंक तालिका में 18वें स्थान पर रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें