फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई सुविधा: मोबाइल एप से स्मार्ट बिजली मीटर की रीडिंग पर रहेगी नजर

Sat, 12 Feb 2022 11:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डढवाल ने बताया कि स्मार्ट मीटर शिमला और धर्मशाला शहर में लगाए जा रहे हैं। करीब 58,000 स्मार्ट मीटर दोनों शहरों में लगा दिए गए हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और धर्मशाला के 58 हजार उपभोक्ताओं की स्मार्ट बिजली मीटर की रीडिंग पर सीधी नजर रहेगी। इन उपभोक्ताओं को जल्द बड़ी सुविधा देने के लिए बिजली बोर्ड मोबाइल एप्लीकेशन तैयार करने जा रहा है। बिजली बिल भुगतान और पुराने बिलों का रिकॉर्ड भी मोबाइल एप सहेज कर रखेगा। कस्टमर आईडी से इस एप को चलाया जाएगा। सुविधा का लाभ लेने के लिए इन उपभोक्ताओं बिजली बोर्ड की वेबसाइट पर अपना मोबाइल फोन नंबर अपडेट करना होगा।

विज्ञापन


बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डढवाल ने बताया कि स्मार्ट मीटर शिमला और धर्मशाला शहर में लगाए जा रहे हैं। करीब 58,000 स्मार्ट मीटर दोनों शहरों में लगा दिए गए हैं। बोर्ड जल्द स्मार्ट मीटर के लिए उपभोक्ताओं को मोबाइल एप उपलब्ध करवाएगा। मोबाइल एप के माध्यम से उपभोक्ता वास्तविक काल में अपनी बिजली उपभोग की जांच कर सकेंगे। रोजाना, साप्ताहिक और मासिक बिजली रीडिंग का इसमें रिकॉर्ड रहेगा। विद्युत शक्ति की गुणवत्ता भी देखी जा सकेगी।

बिल का भुगतान भी इसी एप्लीकेशन से हो जाएगा। बिल भुगतान का पुराना रिकॉर्ड और बिजली बिल का पुराना रिकॉर्ड भी मोबाइल एप पर सुरक्षित रहेगा। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपने कस्टमर आईडी से स्मार्ट मीटर मोबाइल एप में लॉगइन कर सकेंगे। उपभोक्ता को सुनिश्चित करना है कि सही मोबाइल नंबर अपडेट हो। उपभोक्ता अपना मोबाइल नंबर बोर्ड की वेबसाइट www.hpseb.in पर अपडेट कर सकते हैं। अगर उपभोक्ता एक से ज्यादा कस्टमर आईडी एक ही अकाउंट में जोड़ना चाहते हैं तो उन्हें सुनिश्चित करना होगा की एक ही मोबाइल नंबर सभी कस्टमर आईडी के साथ अपडेट हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें