फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: हिमाचल-उत्तराखंड सीमा को डबललेन से जोड़ेगा हाटेश्वरी-सनेल मार्ग, टेंडर अवार्ड

Sat, 12 Feb 2022 11:33 AM IST
Krishan Singh दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

उपमंडल जुब्बल के हाटेश्वरी से सनेल तक 12.7 किलोमीटर लंबा मार्ग हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा को जोड़ता है। बीते साल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कुल्लू दौरे के दौरान इस मार्ग का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन
सड़क(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से उत्तराखंड को जोड़ने वाले हाटेश्वरी-सनेल मार्ग को डबललेन करने की कवायद तेज हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 707 (72बी) के निर्माण पर 90 करोड़ खर्च करेगा। इसका टेंडर अवार्ड कर निर्माण कार्य कंपनी को सौंप दिया गया है। मार्च माह से इसका काम शुरू हो जाएगा। हाईवे को मार्च 2024 तक डबललेन करने का लक्ष्य रखा है।उपमंडल जुब्बल के हाटेश्वरी से सनेल तक 12.7 किलोमीटर लंबा मार्ग हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा को जोड़ता है। बीते साल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कुल्लू दौरे के दौरान इस मार्ग का शिलान्यास किया था। इसके बाद से प्रक्रिया तेज हो गई थी।

विज्ञापन


प्रशासन और एनएच प्राधिकरण ने निशानदेही समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। एनएच प्राधिकरण शिमला सर्कल के अधीक्षक अभियंता दीपक राज चौहान ने बताया कि हाटेश्वरी से सनेल तक मार्ग का टेंडर अवार्ड कर दिया है। मार्ग की चौड़ाई 10 मीटर होगी। इसमें पांच नए पुल बनेंगे। दो पुराने पुलों की जगह डबललेन पुल बनाए जाएंगे। पूरे मार्ग को क्रैश बैरियर से सुरक्षित किया जाएगा। डबललेन बनने के बाद सेब सीजन के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले बड़े वाहनों के लिए यह मार्ग कारगर साबित होगा।

उत्तराखंड सीमा का 45 किलोमीटर क्षेत्र अभी सिंगल लेन
विश्व बैंक से हाटेश्वरी से सनेल डबललेन मार्ग को धन की स्वीकृति मिलने के बाद सड़क का कार्य जल्द शुरू करवाने के लिए एनएच प्राधिकरण ने भी कमर कस ली है। एनएच-707 (72बी) हाटेश्वरी से सनेल, त्यूणी, फीड्स वाया शिलाई से पांवटा तक है। सनेल से फीड्स के बीच यह मार्ग उत्तराखंड की सीमा होकर वाया शिलाई से पांवटा साहिब को जोड़ता है। उत्तराखंड के 45 किलोमीटर सीमा में यह मार्ग अभी भी सिंगल लेन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें