फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New education policy: आईसीएससी स्कूलों में लागू होगी नई शिक्षा नीति, एएसआईएससी की वार्षिक बैठक में मंथन

Sat, 17 Sep 2022 09:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

 एएसआईएससी की दो दिवसीय वार्षिक जनरल बॉडी मीटिंग-2022 का शनिवार को समापन हुआ। समापन समारोह में पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश संजय कुंडू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन
एएसआईएससी की वार्षिक बैठक में डीजीपी व अन्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला जिला मुख्यालय के साथ लगते एक निजी होटल में एएसआईएससी की दो दिवसीय वार्षिक जनरल बॉडी मीटिंग-2022 का शनिवार को समापन हुआ। समापन समारोह में पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश संजय कुंडू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वार्षिक बैठक में सीआईएससीई से संबद्ध उत्तर भारत के विभिन्न स्कूलों से लगभग 200 प्रिंसिपलों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक ने  ‘जीवन में शिक्षा के महत्व’ के बारे में बात की और राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में एक शिक्षक की भूमिका पर भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अपने सुविचारों से सबका मार्गदर्शन भी किया। कार्यक्रम के दौरान आईसीएससी स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने बारे दिल्ली से आई मुख्य वक्ता मनोचिकित्सक रूमा ने चर्चा की।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्कूलों में पहले से ही नई शिक्षा नीति के तहत कार्यक्रम किए जा रहे हैं और शेष बचे हैं उन्हें भी लागू किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम में आईसीएसई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैरी आराथून ने सभी प्रधानाचार्यों की संकाओं को दूर करने के साथ उनके प्रश्नों के उत्तर दिए। इसके अलावा कार्यक्रम में माउंट कार्मल स्कूल के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम में  पुनीत रघु एएसपी कांगड़ा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस बैठक के अंत में आईसीएससी के सदस्यों लुई लोपेज (प्रेसिडेंट),  निर्मल कौर (सचिव और कोषाध्यक्ष), शरणजीत कौर (संयुक्त सचिव), डॉ. संजीव भारद्वाज (हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय समन्वयक) और सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिद्धपुर की प्रिंसिपल सिस्टर ग्रेसी एमडी भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें