फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नप रोहड़ू और नपं नारकंडा में अब नए क्षेत्र होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने जारी किया प्रारूप
विज्ञापन

सात दिन के भीतर लोग दे सकेंगे आपत्तियां और सुझाव

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला में नगर परिषद रोहड़ू और नगर पंचायत नारकंडा में नए क्षेत्र शामिल किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने मंगलवार को इनके परिसीमन को लेकर प्रारूप जारी कर दिया है। संबंधित क्षेत्र के लोगों से सात दिन के भीतर इस प्रारूप पर अपनी आपत्तियां और सुझाव मांगें हैं।

आगामी चुनाव से पहले इनके परिसीमन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। डीसी अनुपम कश्यप ने कहा कि सात दिन के भीतर ही लोग आपत्तियां और सुझाव जमा करवा सकेंगे। इन पर नियमानुसार सुनवाई प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रारूप के अनुसार नगर परिषद रोहड़ू में नौ वार्ड बनाए जा रहे हैं। इनमें वार्ड नंबर एक दशालिनी एंड सेरी, वार्ड दो अपर बाजार, वार्ड नंबर तीन मैन बाजार, वार्ड चार सामला, वार्ड पांच बसस्टैंड, वार्ड नंबर छह ब्लॉक एरिया, वार्ड नंबर सात में कोर्ट एरिया, आठ में ब्योटीनाला और वार्ड नंबर नौ में शक्ति नगर क्षेत्र आएगा। इन सभी नौ वार्डाें की नई सीमाएं भी तय की गई हैं। संबंधित क्षेत्रों के लोग एसडीएम कार्यालय रोहड़ू या नगर परिषद कार्यालय में भी इस प्रारूप को देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर पंचायत नारकंडा में सात वार्ड
नगर पंचायत नारकंडा में सात वार्ड होंगे। इनमें पहला वार्ड काली मिट्टी, दूसरा दुर्गा मंदिर, तीसरा सर्किट हाउस, चौथा रिज नारकंडा, पांचवां पुराना बाजार, छठा लाल कोठी, सातवां वार्ड मेला मैदान होगा। स्थानीय लोग नगर पंचायत कार्यालय नारकंडा और उपायुक्त कार्यालय में इसके प्रारूप की कॉपी देख सकते हैं। इनमें भी लोगों को सात दिन के भीतर आपत्तियां और सुझाव देने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें