शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला में मंगलवार को यूथ रेडक्रॉस, एनसीसी और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 30 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर में छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाज सेवा का संदेश दिया। रक्तदान शिविर में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला की टीम ने रक्त संग्रहण की प्रक्रिया को संचालित किया। टीम में डॉ. सुधीर, सिस्टर रेनु, सिस्टर बबीता और नोखराम शामिल रहे। महाविद्यालय की छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों ने भी रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। संवाद