फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: ढारे में अचानक आग लगने से नेपाली मजदूर की जिंदा जलकर माैत, रोहड़ू के खलावन गांव में हुआ हादसा

Thu, 28 Nov 2024 05:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू

सार

शिमला जिले के उपमंडल रोहड़ू की तहसील टिक्कर के खलावन गांव में बुधवार रात आग लगने से नेपाली मूल के एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई।
विज्ञापन
आग (सांकेतिक) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल रोहड़ू की तहसील टिक्कर के खलावन गांव में बुधवार रात आग लगने से नेपाली मूल के एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई। आग लगने की सूचना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात करीब 11:00 बजे के आस पास हुई है। खनावल गांव के साथ के ढारे में अचानक आग भड़क गई। ग्रामीणों ने बताया कि ढारे में नेपाली मूल का एक मजदूर रह रहा था।

विज्ञापन


नेपाली स्थानीय गांव के एक बागवान के बगीचे में काम करता था। रात के समय आग की घटना के बाद नेपाली ढारे से बाहर नहीं निकल सका। मृतक की पहचान प्रेम(50) के रूप में हुई है। मृतक यहां पर कई सालों से मजदूरी का काम करता था और अस्वस्थ चल रहा था। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने कहा कि सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली है। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया है। फिलहाल पुलिस को आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें