फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Meeting: दिल्ली में 29 नवंबर को होगी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक, सीएम और प्रतिभा होंगे शामिल

Thu, 28 Nov 2024 05:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी गठित करने को लेकर वर्किंग कमेटी की बैठक में हाईकमान से चर्चा होने के आसार हैं। सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाने को लेकर भी बैठक में प्रदेश के नेताओं को दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी की शुक्रवार को नई दिल्ली में बैठक होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी बैठक में शामिल होंगे। सुक्खू पहले से ही दिल्ली के दौरे पर हैं। प्रतिभा सिंह गुरुवार सुबह शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुईं। प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी गठित करने को लेकर वर्किंग कमेटी की बैठक में हाईकमान से चर्चा होने के आसार हैं। सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाने को लेकर भी बैठक में प्रदेश के नेताओं को दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर आए सह प्रभारी चेतन चौहान और विदित चौधरी बुधवार को शिमला से दिल्ली चले गए हैं। संभावित है कि शुक्रवार को दोनों सह प्रभारी प्रदेश के नेताओं से हुई बातचीत का फीडबैक प्रभारी राजीव शुक्ल को देंगे। इस फीडबैक के आधार पर शुक्रवार को वर्किंग कमेटी की बैठक में चर्चा हो सकती है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक में प्रदेश मंत्रिमंडल से किन मंत्रियों को हटाया जाएगा और उनकी जगह किन्हें मंत्री पद मिलेगा। इसको लेकर भी वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिल सकता है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें