फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paragliding: नेपाल के अमन थापा ने जीता एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप, महिला वर्ग में आलीशा कटोच प्रथम

Sun, 09 Apr 2023 10:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)

सार

महिला कैटेगिरी में हिमाचल के जोगिंद्रनगर निवासी आलीशा कटोच 1438 अंक लेकर पहले, 2089 अंक लेकर नेपाल की रीता श्रेष्ठा दूसरे और 2873 अंक लेकर बीड़ निवासी अदिति ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विजेताओं को सम्मानित करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व में दूसरे स्थान पर आने वाली बीड़ बिलिंग घाटी में आयोजित पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप का समापन रविवार को हो गया। पांच दिवसीय प्रतियोगिता में पांच देशों के 100 से अधिक पायलटों ने भाग लिया। बीपीए के प्रवक्ता एडवोकेट अंकित सूद ने बताया कि नेपाल के अमन थापा सबसे कम 16 अंक लेकर ओवरऑल विजेता रहे।

विज्ञापन


दूसरे नंबर पर 22 अंक लेकर नेपाल के ही बिसल थापा और भारत के चित्र सिंह 50 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। भारतीय कैटेगिरी में चित्र सिंह 50 अंक लेकर पहले, अमित कुमार 61 अंक लेकर दूसरे और सोहन लाल ठाकुर 76 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

महिला कैटेगिरी में हिमाचल के जोगिंद्रनगर निवासी आलीशा कटोच 1438 अंक लेकर पहले, 2089 अंक लेकर नेपाल की रीता श्रेष्ठा दूसरे और 2873 अंक लेकर बीड़ निवासी अदिति ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं। टीम कैटेगिरी में नेपाल 586 अंक लेकर पहले, आईकरो नेपाल 652 अंक लेकर दूसरे और देव पशाकोट एडवेंचर 1051 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


विजेता पायलटों को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और नकद इनाम देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के विजेता को डेढ़ लाख, उपविजेता को एक लाख और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 75 हजार रुपये और महिला विजेता को एक लाख की राशि प्रदान की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें