फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jairam Thakur: कांग्रेस ने महिलाओं के साथ किया बहुत बड़ा छल

Sun, 09 Apr 2023 10:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कंडवाल (कांगड़ा)

सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने अपना चुनावी वायदा पूरा न कर महिलाओं का अपमान किया है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के साथ बहुत बड़ा छल किया है। कंडवाल में रविवार को शुरू हुई दो दिवसीय भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान जयराम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनावों में 18 से 60 महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने का वायदा किया था, जिसे पूरा नहीं किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपना यह चुनावी वायदा पूरा न कर महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 18 से 60 आयु वर्ष की महिलाओं की संख्या लगभग 22 लाख है। कांग्रेस सरकार ने बजट सत्र में लगभग दो लाख 31 हजार महिलाओं को गारंटी के हिसाब से पैसे देने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि लोगों का कांग्रेस सरकार से मोहभंग हो गया है। इससे पूर्व महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मि धर सूद और नूरपुर हलके के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। सूद ने बताया कि सोमवार को समापन के दौरान राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी भाग लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें