हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की सज्योपिपलू पंचायत के जोढन की नेहा ठाकुर सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। उन्होंने दसवीं और 12वीं तक शिक्षा भारती स्कूल कुल्लू से हासिल की। इसके बाद आईजीएमसी शिमला से बीएससी नर्सिंग की डिग्री ली। दादा ज्ञान चंद सेना से कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
पिता बलवीर ठाकुर सूचना एवं जन संपर्क निदेशालय में अधीक्षक ग्रेड-1 के पद पर हैं, माता सुनीता ठाकुर गृहिणी हैं। वे 26 जून को बेस हॉस्पिटल लखनऊ में ड्यूटी ज्वाइन करेंगी। नेहा के बताया कि उनके दादा, माता-पिता तथा भाई ने हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
नेहा के दादा कैप्टन ज्ञान चंद और दादी कला ठाकुर भी पोती की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। नेहा की इस उपलब्धि के लिए आईपीएच मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रजत ठाकुर, लौंगणी पंचायत के पूर्व प्रधान देशराज पालसरा, समौड़ पंचायत प्रधान प्रताप सकलानी, सज्योपिपलू पंचायत प्रधान कमलेश कुमार, जिप सदस्य राजकुमार, विजय ठाकुर, भवानी दत्त, रविदत मंडयाल, सुशील कुमार, राजकुमार ने नेहा ठाकुर को बधाई दी है।