हिमाचल प्रदेश के नौणी विश्वविद्यालय ने विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार और दस्तावेजों के मूल्यांकन की तिथियां अधिसूचित कर दी हैं। नौणी विवि के पीआरओ सुचेत अत्री ने बताया कि विश्वविद्यालय ने हाल ही में इन पदों के लिखित परिणाम घोषित किए थे जो विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिसूचित तिथियों के अनुसार, इंस्ट्रूमेंटेशन तकनीशियन (पोस्ट कोड 300) के लिए साक्षात्कार 17 फरवरी को सुबह 10:30 बजे विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में होंगे।
फार्मासिस्ट (पोस्ट कोड 302) और स्पोर्ट्स असिस्टेंट (पोस्ट कोड 215) के पदों के लिए दस्तावेजों के मूल्यांकन की तिथियां क्रमश: 18 और 19 फरवरी निर्धारित की गई हैं। सहायक लाइनमैन (पोस्ट कोड 216) और जूनियर तकनीशियन (पंप ऑपरेटर) पोस्ट कोड 211 के पदों के लिए दस्तावेजों के मूल्यांकन की तिथियां क्रमश: 21 और 22 फरवरी निर्धारित की गई हैं।