फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता: हरियाणा की गरिमा को हराकर हिमाचल की प्रेरणा ने जीता गोल्ड

Fri, 06 Oct 2023 10:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,बिलासपुर

सार

हिमाचल की प्रेरणा ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में यह खिताब अपने नाम किया है।  80 किलोग्राम भार वर्ग में गुरविंद्र ने कांस्य पदक हासिल किया है। 
विज्ञापन
हिमाचल की प्रेरणा ने जीता गोल्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमपी के शमशाबाद में कुश्ती की अंडर-17 राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल की प्रेरणा ने हरियाणा की गरिमा को मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हिमाचल की प्रेरणा ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में यह खिताब अपने नाम किया है।

विज्ञापन


 80 किलोग्राम भार वर्ग में गुरविंद्र ने कांस्य पदक हासिल किया है। राज्य कुश्ती संघ के सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि 10 लड़कियां और 19 लड़के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

देश भर के 28 राज्यों के 800 के करीब खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं। कहा कि कुश्ती में अभी चार और पदक आने की संभावना है। कहा कि 8 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।  वहीं, खबर लिखे जाने तक बिलासपुर की ऋषिका और स्निग्धा सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें